logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कादरचौक थाने में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम ने त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील की

कादरचौक थाने में पीस कमेटी की बैठक
एसडीएम ने त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील की

कादरचौक (बदायूं)। आगामी होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर कादरचौक पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में थाना कादरचौक परिसर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोहित कुमार ने की, जबकि उझानी क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
एसडीएम मोहित कुमार ने कहा कि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
थाना कादरचौक के थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए।
बैठक में कादरचौक ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, शिव प्रताप सिंह, कल्लू कश्यप, दीपक सक्सेना, प्रधान दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया, पप्पू कोटेदार, राजेश गुप्ता, रमेश कश्यप (पूर्व प्रधान लभारी), पंकज मिश्रा, रवि प्रधान (मामूरगंज), ज्ञान चंद्र उर्फ गब्बू, मनोज प्रधान (चौडेरा), चिरौंजी प्रधान (कचोरा), महेंद्र पाल शाक्य सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

52
1659 views

Comment