logo

गोगामेड़ी के ग्रामीणों ने भरा शानदार मायरा,मिल रही प्रशंसा

गोगामेडी के ग्रामीणों ने भरा शानदार मायरा , मिल रही प्रशंसा
गोगामेड़ी (विनोद खन्ना) गांव गोगामेडी के ग्रामीणों ने गांव की बेटी लाली की बेटी की शादी में शानदार भात भरा कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा गोगामेडी को खूब प्रशंसा मिल रही है l गांव की बेटी जिनके भाई नहीं है और मां बाप भी गुजर चुके , ऐसे में गांव की बेटी के भात की रस्म पूरी करने का दायित्व ग्रामीणों का बनता है लिहाजा गांव के सर्व समाज के नागरिकों ने सामूहिक भात भरने का फैसला लिया , मंगलवार को पल्लू के गांव बिसरासर में एक लाख रुपए ग्यारह हजार नगद, वस्त्र और आभूषण भात में देकर मानवता और भलाई का शानदार उदाहरण पेश किया, ग्रामीणों ने बताया कि गांव नेठराना ने एक अद्भुत भात भरा था, जिससे प्रेरणा लेकर हमने यह भात भरा जिसमें पूरे गांव का सहयोग मिला , ग्रामीणों ने बताया कि बहन लाली के घर में धन की तो कमी नहीं है मगर भाई और मां-बाप नहीं हैं , इसलिए गांव का फर्ज बनता है , जैसे ही लाली अपने भातवियों को तिलक करने लगी तो एक बार तो उनका गला भर आया मगर पूरे गोगामेडी द्वारा दिए आशीर्वाद को पाकर खुश हुई और बोली आज मेरा पूरा गांव मेरे सिर पर हाथ रखने आया है, मेरे लिए इससे बड़ा कोई मान नहीं हो सकता, इस भात में गोगामेडी के बड़ी संख्या में पुरुष और शामिल हुए ,

2
67 views