logo

सूर्य नमस्कार अभियान के जिला स्तरीय समापन

आज भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खानपुर कलां में आयुष विभाग, हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक आयोजित सूर्य नमस्कार अभियान के जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉ. सुदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं अभियान की संक्षिप्त जानकारी के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा योग आयोग के प्रशिक्षकों द्वारा 6 फरवरी से छात्राओं को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका प्रभावशाली प्रदर्शन छात्राओं द्वारा समापन समारोह के अवसर पर प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. सुदेश ने अपने संबोधन में महर्षि दयानन्द सरस्वती जी को नमन करते हुए कहा कि यज्ञ एवं योग हमारी सनातन संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानन्द जी ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह एवं सती प्रथा के उन्मूलन तथा विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देकर नारी सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी। उन्होंने छात्राओं से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला योग समन्वयक, सोनीपत डॉ. विनोद कुमार ने सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सहित सोनीपत जिले के सभी योग प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह में कन्या गुरुकुल एवं विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी/

0
12 views