logo

राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना (NGO) कार्यालय का भव्य उद्घाटन


टोंक, निवाई।
टोंक जिले के निवाई ब्लॉक में आज राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना (NGO) के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन टोंक जिला समन्वयक मोहम्मद शोयब खान एवं जिलाई की सरपंच श्रीमती कांता देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्लॉक की माननीय SDO मैडम शैल बाला गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्र में विकास और जनजागरूकता को नई दिशा देती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य नरेश नायक, वार्ड पंच धर्मेन्द्र जैन, कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर सुरेश चंद जैन भी उपस्थित रहे। साथ ही झिलाय, सिंदरा एवं खिड़गी पंचायतों से पंचायत सुपरवाइजर सीमा मिश्रा, सरिता निराला एवं विनोद कुमार गौतम, पैड मैनेजर अनीता जांगिड़, तथा वार्ड टीचर सीमा शर्मा एवं सोनल जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

🔹 इस अवसर पर अन्य जिलों से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें –
कोटा जिला समन्वयक – नवाब खान
झालावाड़ जिले से – शमा परवीन सैय्यद और SDO – फहीम अशरफ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को NGO की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किस प्रकार हम सभी मिलकर शहर, ब्लॉक एवं गांव स्तर पर योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिला सकते हैं।

अंत में सभी अतिथियों ने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

40
1325 views