logo

डॉ. राम सजीवन निषाद बनेंगे राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

अयोध्या संवाददाता। उत्तर प्रदेश में पिछड़े और दलितों में अपनी छाप छोड़ने वाले राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के वरिष्ठ नेता निषाद समाज खेवनहार के प्रमुख डॉ. राम सजीवन निषाद को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया जाएगा। शनिवार को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के प्रदेश अध्यक्ष रहे महेश निषाद की दूसरे दल में चले जाने के कारण उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष का पद खाली हो गया है। बीते शनिवार से राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का कार्य वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद देख रहे हैं। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के वरिष्ठ नेता डॉ. राम सजीवन निषाद बीते 3 वर्षों से लगातार सूबे के पिछड़े और दलितों के बीच रहकर उनकी आवाज बनकर उनके हक और अधिकारओ की लड़ाई निरन्तर लड़ते आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के वरिष्ठ नेता डॉ. राम सजीवन निषाद निषाद समाज में प्रमुख निषाद समाज खेवनहार से मशहूर माने जाते हैं। अब वह पूरे उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई के लिए निषाद समाज की मांग पर राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास जाकर निषाद आरक्षण की बात रखेंगे।

3
483 views