लिटमस अकॅडमी ने अपनी सुदृढ़ शैक्षणिक पद्धति और अनुभवी शिक्षकों के बल पर शहर में अलग पहचान
नासिक संवादाता
अशोका मार्ग स्थित लिटमस अकैडमी पिछले 16 वर्षों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। संस्थान ने अपनी सुदृढ़ शैक्षणिक पद्धति और अनुभवी शिक्षकों के बल पर शहर में अलग पहचान बनाई है।
अकैडमी में 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए SSC, CBSE और ICSE बोर्ड की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। साथ ही 11वीं और 12वीं (विज्ञान) के विद्यार्थियों के लिए JEE, NEET और MHT-CET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है।
संस्थान की खासियत है कि सभी विषय एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। विषयवार विशेषज्ञ शिक्षक, व्यक्तिगत काउंसलिंग, समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने की व्यवस्था और प्रत्येक कक्षा के लिए अलग बैच की सुविधा दी जाती है।
इसके अलावा नियमित डाउट सॉल्विंग सत्र, मॉक बोर्ड परीक्षा, मॉडरेटर सेशन, डायनेमिक टेस्ट सीरीज और विशेष अध्ययन सामग्री के माध्यम से छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ तकनीक आधारित कोचिंग का संतुलित समावेश भी यहां की विशेषता है।