सुरजपुर जिला ब्लॉक सलका से सत्यनगर होते भैयाथान तक किया गया मनरेगा बचाओ पद यात्रा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन ब्लॉक सलका अंतर्गत ग्राम सत्यनगर से होते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान द्वारा मोहली में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा के पश्चात झिलमिली भैयाथान तक “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत निर्णायक हुंकार पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्माननीय श्री टी. एस. सिंह देव, पूर्व सांसद श्री खेलसाय सिंह, पूर्व मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, संभाग संयोजक श्री जे.पी. श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य श्री अखिलेश प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्षगण, विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सहित गरीब, मजदूर और अन्नदाताओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पदयात्रा के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दिया गया कि कांग्रेस पार्टी आमजन के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।