logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागभीड़ में पहली बार ‘पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी’ : कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच



महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 : शिवटेकड़ी, नागभीड़ में 15 से 26 फरवरी तक भव्य आयोजन


नागभीड़ : महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शिवटेकड़ी, नागभीड़ में दिनांक 15 से 26 फरवरी 2026 के दौरान भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। मा. विधायक किर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया के मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग से इस महोत्सव में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित 150 कलाकारों की भागीदारी वाला ऐतिहासिक महानाट्य ‘शिवगाथा’ होगा, जिसका मंचन शुक्रवार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को शाम 7:30 बजे किया जाएगा। भव्य मंच सज्जा, आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से शिवचरित्र की तेजस्वी गाथा दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर का भव्य कॉन्सर्ट लाइव शो शनिवार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को शाम 7:30 बजे आयोजन किया गया है । वहीं रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को शाम 7:30 बजे भव्य नेशनल लेवल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत 19 से 23 फरवरी 2026 तक नागभीड़ शहर में पहली बार ‘पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी’ आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के कलाकारों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने तथा बाजार उपलब्ध कराने का मंच मिलेगा।

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में खिचड़ी वितरण, नंदी रथयात्रा (15 फरवरी 2026) तथा रोग निदान शिविर (19 फरवरी 2026) शामिल हैं। इसके साथ ही भव्य मिनी बाजार एवं आकर्षक विद्युत रोशनी की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, प्रगतिशील किसानों एवं समाज के आदर्श नागरिकों का सम्मान महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से मान्यवरों के हाथों किया जाएगा।

महोत्सव अवधि में अधिक से अधिक नागरिकों से उपस्थित रहकर महाशिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह महाशिवरात्रि महोत्सव समिति, नागभीड़ की ओर से किया गया है।


प्रतिक्रिया :
विधायक बंटी भांगड़िया के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य रूप में आयोजन किया गया है।
“महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का उत्सव है। समस्त नागभीड़वासियों एवं आसपास के क्षेत्र की जनता से आग्रह है कि वे महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागी होकर कार्यक्रमों का आनंद लें तथा आयोजन में सहयोग करें।”
— गणेश तरवेकर
नगरसेवक तथा गटनेता, नगर परिषद नागभीड़
संयोजक, नागभीड़ महाशिवरात्रि महोत्सव

60
2905 views

Comment