logo

जलमहल के आसमान में 11 फाइटर जेट और 6 हेलीकॉप्टर दिखाएंगे सांसें थाम देने वाले करतब Jaipur गूंजेगी गर्जना, लौटेगा रोमांच का सुनहरा पल। 7

जयपुर. शांत जलमहल 22 फरवरी को एक अलग ही दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है। आम दिनों में जहां झील के पानी पर सिर्फ हवा की लहरें थिरकती हैं, वहीं उस दिन आसमान गर्जना से कांपेगा और पलक झपकते ही रंग-बिरंगी रेखाएं आकाश पर इतिहास रचती नजर आएंगी। भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम यहां ऐसा रोमांच बिखेरेगी, जिसे देखने के लिए हजारों आंखें टकटकी लगाए होंगी।

5
921 views