
वैशाली में किसान रजिस्ट्रेशन में रचा इतिहास 2 लाख किसानो का रजिस्ट्रेशन
वैशाली ने किसान रजिस्ट्री में रचा कीर्तिमान, 2 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण
94 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर जिला
हाजीपुर।
वैशाली जिले ने किसान रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के सशक्त नेतृत्व और सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 2 लाख 1 हजार 765 किसानों का सफल पंजीकरण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है।
जिले में किसान रजिस्ट्री अभियान का चौथा चरण 7 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक कैंप मोड में सघन रूप से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के स्पष्ट दिशा-निर्देश, सुनियोजित रणनीति, नियमित समीक्षा और प्रशासनिक सक्रियता के कारण अभियान ने तेज़ी पकड़ी और अल्प समय में दो लाख का आंकड़ा पार कर लिया।
अभियान को पूरी तरह समावेशी बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार के कारण पंचायत या प्रखंड से बाहर रह रहे किसानों के पंजीकरण के लिए OTP आधारित तकनीकी प्रक्रिया, डोर-टू-डोर संपर्क अभियान और विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा की जा रही है। रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और अब तक अछूते क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के समन्वय से पंजीकरण की गति लगातार तेज हो रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने भगवानपुर प्रखंड के मियां बैरों पंचायत में किसान रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया तथा शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के भी संकेत दिए।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन का संकल्प है कि शत-प्रतिशत पात्र किसानों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे सभी किसान सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें और कृषि क्षेत्र में पारदर्शी एवं सतत विकास को बढ़ावा मिले।इसके लिए मैडम वर्षा सिंह जिला पदाधिकारी महोदय को विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय उपध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सिंह और प्रदेश सचिव सह महनार विधानसभा पूर्व प्रतियाशी रविरंजन सिंह ने धन्यवाद किया