ओखला रेलवे लाइन के पास कूड़े में लगी आग, समय रहते सूचना देकर टली बड़ी दुर्घटना
ओखला रेलवे लाइन के पास कूड़े में लगी आग, समय रहते सूचना देकर टली बड़ी दुर्घटना
न्यूज़ अरविन्द प्रभाकर, दिल्ली
नई दिल्ली, 12 फरवरी — आज दिनांक 12 फरवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे दिल्ली के ओखला रेलवे लाइन से कुछ फुट की दूरी पर पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। आग रेलवे लाइन के बेहद नजदीक होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना की आशंका बन गई थी।
मौके पर मौजूद Justice and Rights Committee के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश मण्डल ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने भी प्रकाश मण्डल की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की। उनके इस प्रयास से रेलवे लाइन और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सका।
— न्यूज़ अरविन्द प्रभाकर, दिल्ली