logo

सूरजपुर जिला में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा के अगुवाई में मनरेगा बचाओ पद यात्रा का आगाज

मनरेगा की गारंटी बनाए रखने की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भैयाथान। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मनरेगा की गारंटी को यथावत रखने की मांग को लेकर भैयाथान क्षेत्र में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा श्री टी.एस. सिंह देव उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी पदयात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के प्रति अपनी मांगों को मजबूती से उठाया गया। तत्पश्चात एसडीएम भैयाथान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मनरेगा की गारंटी को पूर्ववत बनाए रखने की मांग की गई।
आयोजकों ने पदयात्रा की सफलता के लिए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से ही कार्यक्रम सफल हो पाया है। साथ ही मनरेगा के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

5
345 views