logo

बिल्सी: युवाओं के सपनों को मिलेगा नया मंच: अंबियापुर चौराहे पर खुला आधुनिक आईटी संस्थान

संवाददाता: देव ठाकुर बिल्सी बदायूं


बिल्सी: बदलते डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए बिल्सी नगर को एक बड़ी सौगात मिली है। अंबियापुर चौराहे पर ‘टाइपोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टाइपिंग और आईटी मैनेजमेंट’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा, टाइपिंग दक्षता और आईटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय नवनीत शाक्य (क्षेत्रीय विधायक माननीय हरीश शाक्य जी के भाई) एवं नगर चेयरमैन श्री ओमप्रकाश जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा राधे-कृष्ण जी की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल स्किल्स केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में ऐसे संस्थानों की स्थापना युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी और उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगा। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्रधान खंदक प्रशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष उघैती ललतेश ठाकुर, ग्राम प्रधान गंगापुर लालू यादव, ग्राम प्रधान कटैया केशर विपिन मिश्रा, पूर्व प्रधान मुढ़शान सुनील शाक्य तथा भाजपा नेता राजवीर सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। संस्थान के डायरेक्टर शिव कुमार (उघैती) ने अपने वक्तव्य में कहा कि टाइपोटेक संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाना है। यहां हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग, बेसिक से एडवांस कंप्यूटर कोर्स, आईटी मैनेजमेंट प्रशिक्षण तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान बिल्सी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा।
उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं अभिभावक उपस्थित रहे। संस्थान को लेकर युवाओं में उत्साह और जिज्ञासा स्पष्ट रूप से देखी गई। बिल्सी में खुले इस नए तकनीकी संस्थान को क्षेत्र में शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। संवाद

15
801 views