जलपाईगुड़ी में मानवाधिकार संगठन द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के फुलवारी हाट क्षेत्र में दिनांक 11 फरवरी 2026 को मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुण्य कार्य संगठन की सचिव समाज कल्याण जलपाईगुड़ी, श्रीमती कृष्णा दास जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मानवीय पहल के तहत असंख्य जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली और समाज में मानवता, सेवा एवं सहयोग का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। स्थानीय लोगों ने इस नेक प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपा सुतराधार एवं जनाधार प्रसाद जी ने भी सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सभी सहयोगियों के योगदान से यह सेवा कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन से जुड़े सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। — मो. सैफुल्लाह अंसारी जिला सदस्य, मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन, साहिबगंज (झारखंड) एवं सदस्य, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन, साहिबगंज (झारखंड)