logo

राजस्थान बजट: विजय भारद्वाज ने कहा सर्व कल्याणकारी और विकासोन्मुख

झालावाड़ (राजस्थान) | पूर्व मंत्री और वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राजस्थान बजट को सर्व कल्याणकारी और राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। जल जीवन मिशन और पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष जोर दिया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि बजट में सड़क, शिक्षा, पेयजल, चिकित्सा और आधारभूत विकास पर बल दिया गया है। इसे “विकसित राजस्थान” की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया गया।पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बजट से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा और राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।



4
1241 views