logo

7 करोड़ से शुरू होगा चंद्रभागा के जीर्णोद्धार का दूसरा चरण

हाड़ोती की मोक्षदायिनी चंद्रभागा के जीर्णोद्धार का दूसरा चरण 7 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होगा। पहले चरण में यहां घाटों के निर्माण सहित अन्य काम हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में चंद्रभागा में जाने वाली गंदगी को रोकने पर काम होंगे।
मूंडलियाखेडी तालाब से लेकर चंद्रभागा तक विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे ताकि इसका संरक्षण बेहतर तरीके से हो सके। चंद्रभागा नदी में हर साल कार्तिक स्नान होता है। इसीलिए यह हाडौती की मोक्षदायिनी कही जाता है, लेकिन सालों से चंद्रभागा नदी उपेक्षाग्रस्त हो रही है। कई बार इसकी सफाई भी हुई, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इसे गुजरात की साबरमति की तर्ज पर विकसित करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया था और बजट भी जारी किया गया था। इस बजट से पहले चरण के काम तो हो गए, लेकिन फिर दूसरा चरण का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अब जाकर इसके दूसरे चरण को बजट मिला है। इससे चंद्रभागा नदी का बेहतर विकास हो सकेगा।

Aima media jhalawar

8
535 views