logo

अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा, अलवर भेजा

एनडीपीएस एक्ट के मामले की जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिलने पर पुलिस एक आरोपी को दिल्ली से लेकर आई है जो विदेशी नागरिक है और वैद पासपोर्ट और बीना वीजा के भारत में रह रहा था। इस पर उसको गिरफ्तार कर हिरासत केंद्र अलवर भेजा गया, जहां से उसे उसके देश भेजा जाएगा।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि थाना अकलेरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की गई तो एक नंबर दिल्ली में संचालित होना सामने आया। इस पर घाटोली थानाधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम 5 फरवरी को दिल्ली स्थित जंगपुरा आश्रम इलाके से संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान इका साउथ लोकल गवर्नमेंट एरिया, डेल्टा स्टेट नाइजीरिया बताया निवासी स्टोन चिएडु ओयान्ने (41) पुत्र सनी ओयान्ने बताया। उससे भारत में रहने और निवास संबंधी वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं मिलने पर उसे अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसपी अमित कुमार ने गृह विभाग विभाग राज्य सरकार से भारत से निष्कासन के लिए आदेश प्राप्त किए। बुधवार को उसे डिटेंशन सेंटर(हिरासत केंद्र) अलवर भेज दिया गया।

Aima media jhalawar

2
680 views