मैदावली, छपरा होते हुए पार्वती बड़ोदा पहुंचा गौरवपूर्ण वृद्धावस्था अभियान गांव -गांव में वृद्धजनों का किया गया सम्मान
मैदावली, छपरा होते हुए पार्वती बड़ौदा पहुंचा गौरवपूर्ण वृद्धावस्था अभियान गांव-गांव में वृद्धजनों का किया गया सम्मान ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा विजयपुर के माध्यम से गौरवपूर्ण वृद्धावस्था सम्मानित जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। गौरवपूर्ण वृद्धावस्था अभियान आज बुधवार को क्षेत्रीय वन कार्यालय विजयपुर के मुख्य द्वार से वन अधिकारी श्री जाहर सिह गौड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान प्रभारी बीके शशि बहन ने बताया कि गौरवपूर्ण वृद्धावस्था अभियान वृद्धजनों की सम्मान सुरक्षा तथा उनके अकेलेपन को दूर करने के लिए आमजन तथा युवाओं में सीनियर सिटीजन के लिए आदर का भाव जगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को गांधी चौक विजयपुर से अभियान के प्रारंभ होने के बाद अभी तक करीबन 15 से 20 गांव में अभियान अपनी सेवाएं दे चुका, इसके अलावा विजयपुर शहर में अलग-अलग चौक और चौराहों से अभियान का शुभारंभ प्रतिदिन के प्रस्तावित यात्रा मार्ग के लिए प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों अधिकारियों जनप्रतिनिधियों कराया जाता है तथा उपस्थित जनसमूह को अभियान के उद्देश्यों को लेकर जानकारी दी जाती है, तत्पश्चात सामूहिक रूप से 200 से 500 मीटर तक की चल समारोह आयोजित होता है, इसके बाद अभियान ग्रामीण क्षेत्र की सेवा के लिए प्रस्थान करता है तथा गांवो में माता बहनों बच्चों तथा वृद्धजनों को आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के द्वारा ज्ञान सुना कर मन की शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन ध्यान का अभ्यास कराया जाता है। बुधवार को मैदावली, छपरा बेनीपुरा तथा पार्वती बड़ौदा में ब्रह्मा कुमारीज के समाज सेवाप्रभाग के अभियान यात्रियों ने अपनी सेवाएं दी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur