logo

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सांदीपनि विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सांदीपनि विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के मार्गदर्शन में नीति आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत “संपूर्णता अभियान 2.0” के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी विकासखंड फेलो सुश्री दीपांशी जादौन द्वारा बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई तथा उन महिलाओं के बारे में बताया गया, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही यह भी समझाया गया कि किस प्रकार विद्यालय की बालिकाएं लैब के माध्यम से विज्ञान में रुचि विकसित कर सकती हैं।

इसी क्रम में ममता संस्थान से श्री लल्लन गौड द्वारा बच्चों को पोषण एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन) का महत्व समझाया तथा बच्चों को पोषणयुक्त खानपान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं एवं बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विजयुपर में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर आकांक्षी ब्लॉक फैलो श्री अखिलेश तोमर एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अशोक दंडोतिया, बीआरसीसी श्री उमाकांत वशिष्ठ द्वारा कन्या छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बालिकाओं को नियमित शिक्षा, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया औऱ ऑनलाइन बालिका शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम की प्रेरणास्पद स्टोरी फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के साथ खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर साझा किया। विशेष रूप से बालिका शौचालय की स्वच्छता, पानी की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, गोपनीयता एवं सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने अपने विद्यालय के स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के बारे में बताया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

56
1794 views