logo

खनिज के अवैध परिवहन पर दो ट्रैक्टर- ट्राॅली जब्त

खनिज के अवैध परिवहन पर दो ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए खनिज का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है।

प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा श्री राजेश कुमार गंगेले ने बताया कि श्योपुर शहर में अवैध परिवहन की जांच के दौरान अवैध रूप से खनिज ले जा रहे दो ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में दिये गये है। इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय को प्रस्तुत किये जा रहे है। उन्होने बताया कि वर्ष 2025-26 में श्योपुर जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण के कुल 56 प्रकरण दर्ज कर 50 लाख रूपये से अधिक की अर्थदण्ड की वसूली की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

50
1020 views