logo

सीईओ जिला पंचायत ने किया पंचायतों का भ्रमण

सीईओ जिला पंचायत ने किया पंचायतों का भ्रमण
गौशालाओं, निर्माणाधीन कार्यो, स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज रघुनाथपुर, श्यामपुर, खितरपाल एवँ कीजरी पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं में संचालित कार्यो का अवलोकन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत के प्रभारी सीईआ श्री राकेश शर्मा, पीओ मनरेगा श्री विक्रम जाट, पीओ वाटरशेड श्री पीएस राजपूत एवं डीपीएम आरजीएसए श्री उदय धाकड आदि उपस्थित रहे।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा रघुनाथपुर में देवनारायण स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में लगभग 100 पशु उपलब्ध पाए गए। निरीक्षण के दौरान पशुओं के नियमित टीकाकरण, गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, बाउंड्री वॉल निर्माण तथा लगभग 7 बीघा भूमि के सीमांकन कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। साथ ही अन्य स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गौशालाओं का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें लगभग 40 पशु उपलब्ध पाए गए। इसके अतिरिक्त पशुओं से प्राप्त गोबर का वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित करने हेतु नाडेप शेड निर्माण कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने के संबंध में भी संबंधित स्व सहायता समूहों को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत श्यामपुर में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण के दौरान शशि स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में पशुओं की संख्या कम पाये जाने पर पर्याप्त संख्या में गौवंश रखे जाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण किया गया तथा पशुओं से प्राप्त गोबर से नाडेप शेड निर्माण कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने के संबंध में संबंधित स्व सहायता समूह को निर्देशित किया गया। पंचायत भवन में निर्माणाधीन पीएलसी सेंटर भवन का अवलोकन किया गया तथा पीएलसी सेंटर का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वीकृत राशि को नियमानुसार वापस करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत श्यामपुर के बाजार क्षेत्र में संबंधितों को 02 दिवस के भीतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर वसूली एवं स्वच्छता कर की नियमित वसूली सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया। पंचायत भवन में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाई गई। कुल दर्ज 117 बच्चों से 20 बच्चें उपस्थित पाये गये, इस पर उपस्थिति बढाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।

ग्राम पंचायत खितरपाल में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला में कुल नामांकित 127 विद्यार्थियों में से 23 विद्यार्थी एवं माध्यमिक शाला में कुल नामांकित 132 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रभारी को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढाये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बालक-बालिका शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाये जाने पर विद्यालय को प्राप्त 20 हजार रूपये की मरम्मत राशि से संबंधित देयक उपलब्ध नही मिले, इस संबंध में जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

खितरपाल में मुक्तिधाम के समीप निर्मित रपटे का निरीक्षण किया गया। पाचवें वित्त आयोग मद से निर्मित रपटे के निरीक्षण में पाया गया कि बिना तकनीकी मूल्यांकन एवं सक्षम स्वीकृति के लगभग 5 लाख रूपये की राशि आहरित की गई है। मौके पर उक्त निर्माण का कोई वास्तविक उपयोग परिलक्षित नहीं हुआ तथा कार्य भी स्वीकृत राशि के अनुरूप नहीं पाया गया। साथ ही मुक्तिधाम में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता भी असंतोषजनक पाई गई। इस संबंध में जांच के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माणाधीन परकोलेशन टैंक का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्थल चयन अनुपयुक्त पाया गया। मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इसी प्रकार फार्म पोंड के निरीक्षण में भी स्थिति संतोषजनक नही मिली। ग्राम पंचायत किंजरी की गौशाला का अवलोकन के दौरान 60 गौवंश उपलब्ध मिला। गौशाला की साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

64
1606 views