⚡ प्रयागराज में बिजली विभाग के एसडीओ 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
प्रयागराज। खुसरोबाग क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ संजीव श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने एसडीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसडीओ को टीम अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।