
जनपद विजयपुर में समीक्षा बैठक आयोजित
जनपद विजयपुर में समीक्षा बैठक आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने विजयपुर जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि पंचायतों में जन समुदाय के उपयोगी कार्य किये जाये तथा नलजल योजनाओं का संचालन एवं संधारण बेहतर तरीके से किया जायें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा बैठक के दौरान “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना की पंचायतवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान भुगतान, मजदूरी में प्रगति, सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी तथा अपूर्ण कार्यों को अभियानात्मक रूप से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृति, किस्त जारी एवं आवास पूर्णता की समीक्षा की गई तथा नवीन पीएम जनमन आंगनवाड़ी भवनो के निर्माण को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजार अभियान, संकल्प से समाधान अभियान, समग्र स्वच्छता अभियान आदि की भी समीक्षा की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur