logo

जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा वर्ष 2026 में श्योपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किये गये है। जारी आदेश के अनुसार होली की भाईदूज 05 मार्च 2026 तथा दीपावली की भाईदूज 11 नवंबर 2026 को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 शनिवार को मेला छिमछिमा हनुमान जी मंदिर विजयपुर के अवसर पर तहसील क्षेत्र विजयपुर एवं वीरपुर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार डोल ग्यारस जल झूलनी एकादश के अवसर पर 22 सितंबर 2026 को तहसील क्षेत्र श्योपुर, बडौदा एवं कराहल में स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह अवकाश संपूर्ण जिले के लिए घोषित किये गये है, यह अवकाश बैंक एवं कोषालय तथा उप कोषालयो पर लागू नही होगा। इसके साथ ही जिन शैक्षणिक संस्थाओं की इन तिथियों में परीक्षाएं नियत है, उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नही रहेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

58
1709 views