logo

वृंदावन ग्रामों में बनेंगे पंचायत लर्निंग सेंटर

वृंदावन ग्रामों में बनेगे पंचायत लर्निग सेंटर
ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें-सीईओ
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों तथा पैसा एक्ट के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जायें। पंचायतों का राजस्व बढाने के लिए नवाचार किये जायें तथा आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जायें, इसके साथ ही जलकर एवं अन्य राजस्व की वसूली नियमित रूप से की जायें। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभारी उपस्थित रहें।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने कहा कि श्योपुर जिले में दो वंृदावन ग्राम चिन्हित है, जिनमें नागदा एवं श्यामपुर शामिल है। इन पंचायतों में 7-7 लाख रूपये की लागत से कलस्टर स्तरीय पंचायत लर्निग सेंटर बनाये जायेंगे। इन सेंटर के माध्यम से कलस्टर की पंचायतों के ग्रामीणों, हितग्राहियों, मैदानी अमले के लिए आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण हेतु उपयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत कराहल को महिला हितैषी पंचायत के रूप में चिन्हित किया गया है। इस क्रम में पंचायत को महिला हितैषी पंचायत की दिशा में विकसित करने के लिए जेण्डर आधारित गतिविधियां आयोजन की जायें। इस अवसर पर उन्होंने पैसा एक्ट अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि 33 तालाबों का सत्यापन पैसा मोबालाईजर के माध्यम से कराया जायें तथा आगामी कार्य योजना शासन के निर्देशो अनुसार तैयार की जायें।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के समन्वयक श्री उदय सिंह धाकड ने बैठक में जानकारी दी कि आदिवासी विकासखण्ड कराहल की 52 पंचायतों की 141 ग्राम सभाओं में तीन प्रकार की समितियां गठित की गई है, जिनमें वाद-विवाद समिति, वनोपज समिति तथा तदर्थ समिति शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि पारम्पारिक खेलों को बढावा देने के लिए फरवरी माह में जनपद एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों द्वारा लंबित विद्युत बिलों के भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जायें तथा पैसा एक्ट समितियों के माध्यम से बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों के निवारण हेतु जन जागरण किया जायें तथा बालिका शिक्षा के प्रति समुदाय को प्रोत्साहित किया जायें। इस अवसर पर श्रीमती राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा आरजीएसए के ब्लॉक ऑपरेटर, पैसा मोबिलाइजर आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

64
1710 views