logo

Export &Exporter is the back bone of any country ✓ Exporter says USA trade deal किसी भी तरह देश के लिए फायदेमंद नहीं

भारत देश की 25 वर्ष पुरानी Export Organisation के निदेशक श्री योगेश जी भाई ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा की अमेरिकन ट्रेड डील का आशय समझ से परे है,किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी निर्यात और निर्यातक होते हैं क्योंकि विदेशी मुद्रा कमा कर हम लाते हैं और वैश्विक मंच पर विदेशी मुद्रा से ही विकसित होने की दिशा में रैंकिंग मापी जाती है |
वर्तमान में जिस तरह फ्री में अमेरिकन को व्यापार के लिए रास्ता खोला गया कभी ऐसे ही ब्रिटिश को रास्ता दिया गया था परिणाम 200 वर्ष गुलामी झेलनी पड़ी | सरकार पुनः विचार करे साथ ही आग्रह किया की निर्यातकों को निर्यात हेतु सरल सुविधाएं योजनाएं बनाई जाए कुछ मुट्ठी भर उद्यमियों से देश को विकसित नहीं बनाया जा सकता मध्यम वर्गीय निर्यातकों के लिए भी अवसर और मार्ग मजबूत किए जाएं |
हमारे कृषि प्रधान देश में बाहर से कृषि उत्पाद क्यों ड्यूटी फ्री में मंगाए जाएं जब हम विश्व के top 10 देशों में कृषि निर्यातक देश हैं
एक बार सरकार को पुनः विचार करना चाहिए|

20
1413 views