logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकेश कुमार मीणा बने आदिवासी कांग्रेस के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


अलवर। अलवर क्षेत्र निवासी लोकेश कुमार मीणा को आदिवासी कांग्रेस का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक श्री गणेश घोघरा के आदेश से की गई।

मीणा की नियुक्ति की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

जिला महासचिव नियुक्त होने पर लोकेश कुमार मीणा ने माननीय भंवर जितेंद्र सिंह (राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस), टीकाराम जूली (नेता प्रतिपक्ष), कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पद की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी जताया।

7
50 views

Comment