logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महेंद्र लोधी को न्याय मिले ,दोषी नर्स के ऊपर कार्यवाही हो


महेंद्र लोधी को न्याय मिले ,दोषी नर्स के ऊपर कार्यवाही हो

दित्यपाल राजपूत

टीकमगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि विगत दिनों दमोह जिले के युवक महिंद लोधी अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने प सरकारी हॉस्पिटल इलाज कराने गया था । तब नर्स के द्वारा महेंद्र के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की थी एवं फर्जी रिपोर्ट महेंद्र के खिलाफ कर दी थी , जिसके बाद महेंद्र ने प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया था एवं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल था। उक्त घटना से आहत होकर महेंद्र ने फांसी लगा ली।
जिसके सम्बन्ध में आज टीकमगढ़ लोधी समाज के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से न्याय की मांग की गई कि दोषी नर्स के खिलाफ कार्यवाही की जाए, एवं पीड़ित को आर्थिक मदद दी जाए जिसमें प्रमुख रूप से आदरणीय राघवेंद्र राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोहर लोधी जी जिला अध्यक्ष , मीरा लोधी , जितेंद्र, पुष्पेंद्र,धर्मसिंह,बृजेंद्र, आदि शामिल रहे

31
315 views

Comment