यशवंत शर्मा बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक।
यशवंत शर्मा बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक।
नूतन ठाकुर,
बालीचौकी ।
व्यापार मंडल बालीचौकी के अध्यक्ष यशवंत शर्मा को भाजपा बालीचौकी मंडल व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा मंडल कार्यकारिणी में योगराज "राजू " संजीव अरोड़ा, मोहन ठाकुर और जीबू को मंडल का सह संयोजक बनाया गया है।इस अवसर पर मंडल के सह संयोजक योगराज राजू ने अपनी नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के इस दायित्व को तन मन और धन से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। वहीं नव गठित कार्यकारिणी के संयोजक यशवंत शर्मा ने बताया कि संगठन और नेता प्रतिपक्ष ने उनके ऊपर जो दायित्व सौंपा है वह हर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि वे न केवल व्यापारी बंधुओं को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे बल्कि समय समय पर व्यापारी वर्ग की समस्याओं से शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत करवाते रहेंगे।