logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौला गांव में चार दिवसीय बजरंगबली मेला को लेकर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

नौला गांव में चार दिवसीय बजरंगबली मेला को लेकर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

वीरपुर/बेगूसराय संवाददाता मीडिया प्रभारी गौतम कुमार झा। वीरपुर प्रखंड के नौलागढ़ में बजरंगबली मेला के अवसर पर सोमवार को जिला स्तरीय चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बेगूसराय, समस्तीपुर सहित आसपास के जिलों के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया। दूसरे दिन दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। खंजहापुर के गौरव कुमार ने नौला के मनोज महतो को पराजित किया, जबकि रंजीत और छोटू यादव के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। वहीं नौला के पहलवान पंकज व कन्हैया समेत कई अन्य पहलवानों का भी सराहनीय भूमिका रहा । निर्णायक हरिश्चंद्र झा व भोला यादव रहे, वहीं उद्घोषक रामानुज सिंह ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। सैकड़ों दर्शकों ने कुश्ती का आनंद लिया।

53
911 views

Comment