गांव में बंदरों और अवारा कुत्तों का आतंक, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता रितीक शर्मा
थानागाजी (अलवर)। भूरियावास गांव में बंदरों और अवारा कुत्तों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पायला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदर छोटे बच्चों को नोच देते हैं, घरों से सामान उठा ले जाते हैं और मटकी फोड़ देते हैं। इससे आमजन बहुत परेशान है। अवारा कुत्तों का भी आतंक बढ़ गया है।
उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पायला, रामकिशन गुर्जर, राकेश गुर्जर, रामप्रताप गुर्जर, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और उन्हें राहत मिलेगी।