logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुन्तला टीवीएस के तत्वाधान में कंज्यूमर मीट आयोजित

दलसिंहसराय । टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुन्तला टीवीएस के तत्वाधान में कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में ग्राहकों से फीडबैक लिया गया। ग्राहकों और उपभोक्ताओं के फीड बैक के आधार पर कंपनी की आपूर्ति और गुणवत्ता समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। फीड बैक मिलने के बाद जरूरत के अनुसार सुधार किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुरुआत कमरॉव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो0 सफदर सोहेल और शकुन्तला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने दीप प्रज्वलित कर मीट का शुभारंभ किया। श्री दीपक ने कंपनी के द्वारा निर्मित सभी वाहन के मॉडल की खूबियां को विस्तार से ग्राहकों के सामने रखा साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार 14 वर्षों से आप द्वारा दिए गए जबरदस्त विश्वास, सम्मान, स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन से आज यहां तक पहुंचे है इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। इस मीट में ग्राहकों के सुविधा के लिए तीन अलग अलग काउंटर बनाए गए थे। साथ ही कंपनी की ओर से नई गाड़ियों पर बोनस व छूट प्राप्त किया जा रहा था। लोन सह एक्सचेंज काउंटर में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। मौके पर चार वाहनों की बुकिंग की गई और एक डिलीवरी की। ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराने के लिए यहां सभी फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। वही गाड़ियों की कंडीशन देख मूल्यांकन कर ग्राहकों को पुरानी बाइक एक्सचेंज कराई गई। साथ ही ग्राहकों को नई गाड़ियों की जानकारी दी जा रही और आकर्षक ब्याज दर के साथ फाइनेंस की सुविधा ऑन स्पॉट दी जा रही। इस मौके पर शोरूम के मैनेजर संतोष कुमार, शुभम कुमार, उत्कर्ष कुमार, अभिषेक कुमार, विकाश कुमार, सुमन कुमार, अमित कुमार, संजय महतो सहित सैकड़ों कंज्यूमर लोग उपस्थित थे।

0
88 views

Comment