
लैंबॉर्गिनी मैं चल रहा था, शिवम बेहोश हो मेरे ऊपर गिरे..!. अरबपति कारोबारी के ड्राइवर मोहन ने सब अपने माथे लिया, ये सब कहा
कानपुर के बहुचर्चित लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. इस पूरी घटना में सस्पेंस इस बात को लेकर था कि करोड़ों की गाड़ी आखिर चला कौन रहा था. इन सबके बीच खुद ड्राइवर मोहन ने सामने आकर ये बात कबूल कर ली है कि घटना वाले दिन गाड़ी वो ही चला रहा था.कानपुर में रविवार को लैंबॉर्गिनी से 6 लोगों को रौंदने वाला मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले को लेकर हर दिन एक नई जानकारी सामने आ रही है. अभी तक कि सबसे बड़ी गुत्थी ये थी कि आखिर घटना वाले दिन गाड़ी कौन चला रहा था. शिवम मिश्रा के करोड़पति पिता केके मिश्रा और उनके वकील का कहना था कि गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था. हालांकि घटना वाले दिन के जो वीडियो सामने आए थे उसमें साफ देखा गया था कि बाउंसर्स शिवम मिश्रा को कार की फ्रंट सीट से खींचकर निकाल रहे थे. इन सभी चर्चाओं और दावों के बीच अब ड्राइवर मोहन खुद सामने आ गया है. इस मामले को लेकर यूपी Tak से बात करते हुए कहा मोहन ने कहा कि 'घटना वाले दिन लैंबॉर्गिनी मैं ही चला रहा था और शिवम मिश्रा बगल वाली सीट पर बैठे थे.' वहीं जब मोहन से पूछा गया कि लैंबॉर्गिनी से बाउंसर्स शिवम को खींचते दिखे थे तब तुम कहा थे. इसपर मोहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter