logo

मुंबई की मध्य रेलवे के लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक चेन स्नेचर बुर्का पहनकर चढ़ गया।

मुंबई की मध्य रेलवे के लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक चेन स्नेचर बुर्का पहनकर चढ़ गया। हालाँकि वह कोई वारदात कर पाता महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। महिलाएं उसे पुलिस के हवाले करतीं इसके पहले मौक़ा देखकर वह फरार हो गया। घटना 7-8 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। CSMT जा रही लोकल ट्रेन में महिलाओं को व्चेन स्नेचर की हरकतों पर शक हुआ और पूछताछ शुरू कर दी। चेन स्नेचर ने क़ुबूल कर लिया कि वह पुरुष है। महिलाएं पुलिस को बुलातीं अथवा उसे पुलिस…घटना 7-8 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। CSMT जा रही लोकल ट्रेन में महिलाओं को व्चेन स्नेचर की हरकतों पर शक हुआ और पूछताछ शुरू कर दी। चेन स्नेचर ने क़ुबूल कर लिया कि वह पुरुष है। महिलाएं पुलिस को बुलातीं अथवा उसे पुलिस स्टेशन ले जातीं वह घाटकोपर स्टेशन पर ट्रेन धीमी होते ही चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा की कर्जत फास्ट लोकल में चढ़कर फरार हो गया।
बाद में महिलाएं घाटकोपर RPF थाने गयीं। उन्हें वीडियो दिया। घाटकोपर RPF ने संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं कुर्ला GRP के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी जाधव ने बताया कि पिछले महीने आम्बिवली स्टेशन पर भी बुर्का पहनकर चेन स्नैचिंग करने वाले एक शख्स की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसकी FIR कल्याण GRP में दर्ज है। पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति है।

0
35 views