logo

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री का दावा है कि गौरव गोगोई 2013 में बिना जानकारी दिए पाकिस्तान गए थे और वहां किसी तरह का प्रशिक्षण लिया गया हो सकता है। पाकिस्तान दौरे के दौरान वह कम से कम 10 दिनों तक डिजिटल रूप से चुप रहे, जबकि देश के गृह मंत्रालय ने कांग्रेस नेता के वीजा परमिशन बदल दिए थे।रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई 2013 में गुपचुप तरीके से पाकिस्तान गए थे और इसकी जानकारी भारतीय अधिकारियों को नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि आशंका है कि इस दौरान गोगोई ने वहां किसी प्रकार का प्रशिक्षण भी लिया हो। जब गौरव गोगोई 2013 में पाकिस्तान दौरे पर गए थे, तो शहरों में जाने की उनकी अनुमति पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बदल दी थी और कांग्रेस सांसद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से खामोश थे, जिससे उस दौरान उनकी गतिविधियों पर कई सवाल उठते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बयान विधानसभा चुनावों से पहले दिया है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पर भी गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री का दावा है कि एलिजाबेथ भारत में एक संस्था में काम करते हुए देश से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजती थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एलिजाबेथ दो भारतीय संस्थाओं में काम करते हुए नौ बार पाकिस्तान गई थीं।
असम सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख, गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के कथित भारत-विरोधी षड्यंत्र की जांच के लिए SIT बनाई थी। SIT ने 10 सितंबर को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। रिपोर्ट के बाद असम कैबिनेट ने फैसला किया कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी (CBI) से कराई जानी चाहिए। अब यह केस गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एक वायरल तस्वीर का भी जिक्र किया, जिसमें गौरव गोगोई युवाओं के साथ पाकिस्तान दूतावास जाते दिखे थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित थे। हिमंता ने कहा कि इस तरह की गतिविधि से पाकिस्तान को ‘वैध ठहराने’ की कोशिश की गई।उन्होंने यह भी कहा कि एलिजाबेथ ने पाकिस्तान में 18 मार्च 2011 से 17 मार्च 2012 तक काम किया था और इस दौरान उनके अली तौकीर शेख से करीबी संबंध बने।
मुख्यमंत्री ने अली तौकीर शेख को पर्यावरणविद मानने से इन्कार किया। उनका आरोप है कि शेख सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान विवाद से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान के पक्ष में काम कर रहे थे। SIT रिपोर्ट में अली तौकीर शेख, एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई तीनों केपाकिस्तान से सीधे संबंध होने का दावा किया गया है।

0
0 views