logo

आयकर: 20 लाख रु. की प्रॉपर्टी व 5 लाख की गाड़ी खरीदने पर पैन अनिवार्य

सीबीडीटी ने आयकर कानून 2025 के ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए है| अब 20 लाख से महंगी प्रॉपर्टी डील, 5 लाख से ज्यादा का वाहन खरीदने पर पैन देना अनिवार्य होगा| सालाना 10 लाख से अधिक की नगद निकासी और जमा पर भी यह नियम लागू होगा| विभाग का लक्ष्य एआई डाटा एनालिटिक्स के जरिए पारदर्शिता लाना है| ये बदलाव 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे| जनता इन ड्राफ्ट नियमो पर 22 फरवरी तक सुझाव दे सकती है| विभाग एक सप्ताह में समीक्षा कर मार्च के पहले हफ्ते में फाइनल फॉर्म और नियम नोटिफाई करेगा

1 अप्रैल से लागू: 1 लाख से ज्यादा के होटल बिल पर भी पैन जरुरी होगा
मद सीमा
प्रॉपर्टी खरीद/बिक्री 20 लाख
दोपहिया/कार खरीद 5 लाख
नगद निकासी, जमा 10 लाख
होटल बिल 1 लाख

राहत: HRA के लिए 4 नए मेट्रो शहर
केंद्र ने हाउस रेंट अलाउंस के लिए मेट्रो शहरो का दायरा बढ़ा दिया| अब बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद को भी इन शहरो के करदाताओ को टैक्स में बड़ी बचत होगी| एक लाख रु. से कम के होटल बिल पर पैन की जरुरत नहीं होगी

0
0 views