logo

दौलतपुरा गांव में बढ़ाया बालिकाओं का हौसला

लालसोट

दौलतपुरा गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह जयराम मीना व रामगोपाल मीना (राजरवाल) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सेठ हजारीलाल बिलाला जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विगत सत्र में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 7 विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 51 हजार रुपये नकद दिए गए। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक व 95 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सरस्वती मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का संपूर्ण खर्च भी भामाशाह परिवार द्वारा वहन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना रहे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में दो नवीन कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में भामाशाह परिवार के सदस्य, पंचायत सरपंच, वरिष्ठ ग्रामीणजन, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भामाशाह जयराम मीना द्वारा पूर्व में भी लालसोट क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए लोहे की बेंच एवं टेबल उपलब्ध कराए जा चुके है।

3
235 views