logo

सफाई व सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश बीसीएमओ ने किया स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण

लालसोट

बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा ने मंगलवार को सीएचसी श्यामपुरा कलां, पीएचसी संवासा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा और चौण्डियावास का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. मीणा ने सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की और आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, निर्धारित गणवेश में कार्य करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीसीएमओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1
0 views