logo

मंडावरी थाना पुलिस की कार्रवाई अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

लालसोट

मंडावरी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस थाना मंडावरी ने डिवाचली रोड बड़ के पास कार्रवाई की।
इस दौरान एक युवक के कब्जे से अवैध छुरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी विजेन्द्र बावरिया (19) निवासी शाहजहानपुरा, थाना राहुवास को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

2
784 views