संचालकों में हड़कंप दो कैफे से आठ जने गिरफ्तार
लालसोट शहर में संचालित विभिन्न कैफे में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ जनों को गिरफ्तार किया है। एएसआई रोहिताश ने बताया कि खटवा रोड पर संचालित दो कैफे पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कैफे में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने एवं शांति भंग की आशंका के चलते दो कैफे मैनेजर सहित कुल आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच जारी है।