
प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या योजना विवाह रायगढ़ मिनी स्टेडियम
*छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना - वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न....!*
10 फरवरी 2026 को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ (केलो विहार) में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 190 जोड़ों का बड़े भव्यता से विवाह सम्पन्न हुआ, जो एक ऐतिहासिक अवसर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिले के सारथी समाज के लोग भी अपने बच्चों का विवाह करवाने के लिए उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस योजना के तहत एक ही दिन में कुल 6414 जोड़ों का विवाह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। रायगढ़ जिले में 190 जोड़े का विवाह हुआ है। रायगढ़ सारथी समाज से कुसमुरा के श्री मोहन - संगीता सागर की पुत्री दामिनी सागर का विवाह पडरीपानी के श्री ब्रिजलाल - रामकुमारी सारथी के पुत्र दीनेश सारथी के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में हुआ है।
इस अवसर पर निम्नलिखित अतिथि उपस्थित थे:
- श्रीमति शिखा रविंद्र गवेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत रायगढ़)
- श्री जीवर्धन चौहान (अध्यक्ष, नगर निगम रायगढ़)
- श्री डिग्री लाल (सभापति, नगर निगम रायगढ़)
- श्रीमति सुषमा खलखो (सदस्य, जिला पंचायत)
- श्री मुरली राठिया (सदस्य, जिला पंचायत)
- श्रीमति रामकुमारी राठिया (अध्यक्ष, जनपद पंचायत खरसिया)
इस अवसर पर सारथी समाज के युथ आईकांन "श्रीमती कविता राजकुमार सारथी " जी कार्यक्रम में मुख्य रुप से मोर्चा सम्हालते हुए उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका सहरानीय योगदान रहा है। हम छत्तीसवीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस योजना को गति प्रदान की है।
यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिससे वे अपने बच्चों की शादी का सपना पूरा कर पा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह योजना आगे भी इसी तरह सफल होती रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएगी।
सभी नव जोड़ों को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के लिए सारथी समाज की ओर से शुभकामनाएं ।
_*सारथी समाज सेवा समिति जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ प्रदेश।*_