logo

बरेली परिक्षेत्र IGRS निस्तारण में प्रदेश में अव्वल, जनवरी–2026 में ‘प्रथम स्थान’



बरेली, 10 फरवरी 2026।
शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली पुलिस परिक्षेत्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शासन की जारी रैंकिंग के अनुसार माह जनवरी–2026 में बरेली परिक्षेत्र ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देशन में की गई सतत निगरानी और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है।

इस उपलब्धि में परिक्षेत्र के चारों जनपद बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर और पीलीभीत का संयुक्त योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि परिक्षेत्र के कुल 88 थानों को भी प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है, जो पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही और शिकायत निस्तारण की गंभीरता को दर्शाता है।

जनपदवार उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनपद बरेली (28 थाने):
कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरीचैनपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेड़ी, मीरगंज।

जनपद बदायूँ (20 थाने):
कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, मुसाझाग, हजरतपुर, सिविल लाइंस।

जनपद पीलीभीत (17 थाने):
महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कला, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा।

जनपद शाहजहाँपुर (23 थाने):
महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज, जैतीपुर, जलालाबाद।

कर्मियों को मिलेगा सम्मान

जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार तथा आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

वहीं जिन जनपदों अथवा थानों का प्रदर्शन IGRS शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षानुरूप नहीं रहा, उनके कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

जवाबदेही की मिसाल

डीआईजी श्री अजय कुमार साहनी ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी प्रकार जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।

23
3304 views