logo

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

भुवनेश्वर: 11 फरवरी (भाषा) ओडिशा में विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से राज्य द्वारा संचालित 13 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की तत्काल नियुक्ति करने का आग्रह किया।

बीजू युवा जनता दल और बीजू छात्र जनता दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां लोक भवन में कंभमपति से मंगलवार को मुलाकात की तथा इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

1
36 views