श्री मति अंजना पालीवाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
सेल्यूट तिरंगा के मुख्य संरक्षक मनोज तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा संगठन महामंत्री सच्चिदानंद शर्मा की सहमति से सेल्यूट तिरंगा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन पालीवाल ने श्रीमती अंजना जी पालीवाल को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ” के प्रदेश अध्यक्ष पद पर तथा साथ ही जयपुर संभाग प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है।
श्रीमती अंजना जी पालीवाल वर्तमान में पालीवाल ब्राह्मण समाज, जयपुर की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय सेवाएँ प्रदान कर रही हैं। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए यह मनोनयन किया गया है।