logo

जल नल योजना लीकेज पाइप से वार्ड नंबर 5 के ग्रामीण जमी काई से नाराज

जल नल योजना की पाइपलाइन लीकेज से पुर रोड पर जमी काई, वार्ड नंबर 5 के लोग नाराज
स्थान:- एकडारा, वार्ड नंबर 5, प्रखंड:- कहलगांव, जिला:- भागलपुर
रोड क्षेत्र में जल नल योजना के तहत जमीन के अंदर बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज की समस्या लगातार बनी हुई है। पाइप से हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी बहता रहा, जिससे अब वहां कजली और काई जम गई है। सड़क फिसलन भरी हो गई है और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 5 से कई बार संबंधित विभाग को फोन कर शिकायत दर्ज कराई गई है। “जनरल” कर्मचारी को कई बार कॉल किया गया, लेकिन अब तक वे मौके पर नहीं पहुंचे हैं और हर बार सिर्फ तारीख दी जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि पाइपलाइन का काम देख रहे कुंदन यादव कहीं-कहीं मरम्मत कार्य करते हैं, लेकिन कई जगह शिकायत के बावजूद काम नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार देने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
सड़क पर जमी काई और गंदगी के कारण बच्चों, महिलाओं और आने-जाने वाले सभी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लीकेज ठीक कराया जाए और सड़क की सफाई कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और आम जनता को राहत मिल सके।

22
1102 views