logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेखाला परिक्षेत्र के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ का समापन समापन कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

सेखाला परिक्षेत्र के समस्त संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ का समापन मंगलवार को नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हुआ। वाकपीठ का आयोजन 9 फरवरी से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, केतु हटिंगरा में किया गया, जिसका समापन 10 फरवरी को हुआ।
वाकपीठ संयोजक पुखराज सुथार एवं सह संयोजक सज्जन सिंह गोगादेव ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में सेखाला परिक्षेत्र के समस्त राजकीय एवं निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य आयोजना अधिकारी जोधपुर मोहनराम पंवार, बालेसर उपखण्ड अधिकारी भवानी सिंह चारण, शेरगढ़ उपखण्ड अधिकारी विक्रांत शर्मा, विकास अधिकारी चंचल राय शर्मा, सेखाला तहसीलदार सवाई सिंह, सेखाला मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डूंगरराम सुथार, आरपी हरीश सुथार, उपसरपंच मग सिंह, भामाशाह बेरीशाल सिंह तथा एसएमसी अध्यक्ष पाबूदान सिंह उपस्थित रहे।
अतिथियों एवं संस्था प्रधानों का विद्यालय के मुख्य द्वार पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक, पुष्पवर्षा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। अतिथियों का साफा, माला, मोमेंटो एवं बैग भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।
उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, इसलिए विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वाकपीठ में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाह भूर सिंह, पाबूदान सिंह, कान सिंह, सुमेर सिंह एवं भगवान सिंह का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आगामी वाकपीठ तक सेवानिवृत्त होने वाले संस्था प्रधान डॉ. बाबूराम गेंवा (पीओ, केतुकल्ला) एवं मांगीलाल का श्रीफल, गीता, माला एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
द्वितीय सत्र में नरपत सिंह (पीओ, भालू अनोपगढ़), रमेश लखानी, तिलक राम पूनड़ एवं महेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंतिम सत्र में आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सेखाला हटिंगरा की पीओ श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव को निर्विरोध अध्यक्ष, जगमाल सिंह गोगादेव को सचिव एवं शंकरलाल विश्नोई (केतु) को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक पुखराज सुथार एवं सह संयोजक सज्जन सिंह गोगादेव ने सभी संस्था प्रधानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन भोम सिंह भाटी द्वारा किया गया।

9
890 views

Comment