logo

Nestoria Group के आयोजन में Peepal Man Dr Raghuraj Pratap Singh के नेतृत्व में गूंजा Dholera SIR का विजन


📍 लखनऊ उत्तर प्रदेश

“आज का निवेश, कल का सुनहरा भविष्य”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट Dholera Special Investment Region (SIR) को आमजन और निवेशकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से Nestoria Group द्वारा Hyatt Regency, Lucknow में भव्य Dholera SIR Investment Meet का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई Peepal Man of India Dr. Raghuraj Pratap Singh ने की, जिसमें 150 से अधिक निवेशकों के साथ अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी एवं बिल्डर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह आयोजन केवल निवेश मंच नहीं रहा, बल्कि भारत के भविष्य निर्माण से जुड़ने का सशक्त माध्यम बना।
कार्यक्रम में Nestoria Group के फाउंडर मेंबर प्रताप सिंह तोमर, रियल एस्टेट गुरु नवराज सिंह चौहान, आदित्य राजावत, डॉ सत्य प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, आशुतोष शर्मा सहित कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में Dr. Raghuraj Pratap Singh ने कहा—

“Dholera SIR नया भारत गढ़ने की नींव है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो आने वाले समय में रोजगार, उद्योग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का वैश्विक केंद्र बनेगा।”

मीडिया से बातचीत करते हुए Peepal Man Dr. Raghuraj Pratap Singh ने कहा

“Dholera SIR दुनिया का पहला ऐसा शहर है जो पूरी तरह ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत विकास का मॉडल है। आज किया गया निवेश भविष्य में कई गुना लाभ देगा।”

Nestoria Group के फाउंडर मेंबर प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि कंपनी पारदर्शिता और भरोसे के साथ निवेशकों के सपनों को सुरक्षित भविष्य में बदलने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

रियल एस्टेट विशेषज्ञ नवराज सिंह चौहान एवं आदित्य राजावत ने Dholera के एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और स्मार्ट सिटी प्लान की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं डॉ सत्यप्रकाश गुप्ता नजरिया पुरुष ने दीर्घकालिक निवेश संभावनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि आज का निवेश भविष्य में हजारों गुना रिटर्न देगा।

कुलदीप सोनी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से निवेश प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में निवेशकों ने मौके पर ही Dholera SIR में निवेश की इच्छा जाहिर की, जिससे क्षेत्र में मजबूत निवेश विश्वास देखने को मिला। समापन अवसर पर Dr. Raghuraj Pratap Singh ने Nestoria Group की पूरी टीम एवं सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

20
748 views
1 comment  
  • Mohammad Salman

    Pankaj ji kya aapse bat ho sakta hai