logo

जालौन में जुए की बाजी लगाते चार गिरफ्तार, 10,220 रुपये बरामद


जालौन। कोतवाली पुलिस ने बालाजी बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के पास हार-जीत की बाजी लगाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10,220 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली थी कि चुर्खी रोड स्थित बालाजी मंदिर से निकले चुंगी नंबर चार बाइपास के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने दबगरान निवासी नादिर हुसैन, अखलाख खान, तौहीद और शाहरुख खान को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि मौके से 9,600 रुपये मालफड़ पर और 620 रुपये जामा तलाशी में बरामद हुए। साथ ही मोबाइल फोन और ताश की गड्डी भी कब्जे में ली गई। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट
राजू पाटकार...

0
0 views