logo

राठ नगर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य फिर से शुरू होता नजर आया।

राठ नगर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले कुछ दिनों से बाधित पड़ा हुआ था, जिससे जाम और ट्रैफिक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा था। लंबे समय बाद अब यह कार्य फिर से शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है।

शासन द्वारा अवैध कब्जे हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, और अब प्रशासन बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बने मकानों और निर्माणों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इससे सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

4
221 views