logo

जटामड़ी गांव के पशु स्वास्थ्य शिविर में 145 पशुओं की जांच व उपचार किया

कृषि विज्ञान केन्द्र एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 9 फरवरी को ग्राम जटामड़ी में पशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष झाझड़िया ने बताया कि शिविर में पशुपालकों को निशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं दी गई। डॉ. हितेश मुवाल ने खुरपका-मुंहपका, गलघोटू, लम्पी स्किन डिजीज, परजीवी नियंत्रण, थनैला रोग से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छ पानी व नियमित जांच की जानकारी दी। डॉ. जावेद अख्तर, राजू चौहान, कमलेश मीणा ने पशुओं की जांच व उपचार किया। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 15-20 गाय-भैंस व 40-50 बकरियों का बीमा किया। कृमिनाशक दवाएं व बाह्य परजीवी रोधी दवाओं का वितरण किया गया। 4 बीमार पशुओं का उपचार व 5 नमूने जांच हेतु भेजे गए। शिविर में 35 पशुपालक परिवारों ने 20 गाय, 20 भैंस, 105 बकरियांें की जांच कराई। कार्यक्रम में डॉ. मौहम्मद युनुस, सुनता कुमारी, दिनेश चौधरी, राहुल सांखला, हेमराज माली व महेश कुमार मौजूद रहे।

Aima media jhalawar

5
766 views